Modi Cabinet Expansion: ऐसा होगा मंत्रिमंडल का स्वरूप, 14 मंत्री जिनकी उम्र 50 साल से कम; टीम में 11 महिलाएं भी शामिल

By: Pinki Wed, 07 July 2021 3:45:55

Modi Cabinet Expansion: ऐसा होगा मंत्रिमंडल का स्वरूप, 14 मंत्री जिनकी उम्र 50 साल से कम; टीम में 11 महिलाएं भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। विस्तार से पहले 11 मंत्री इस्तीफा दे चुके है। इस नई कैबिनेट को अब तक की सबसे युवा टीम मोदी कहा जा रहा है, जिसकी एवरेज उम्र 58 साल है। जानिए और क्या खास है इस नई टीम मोदी में...

एक्सपीरिएंस

- 4 पूर्व मुख्यमंत्री हैं। 18 पूर्व राज्य मंत्री हैं।
- 39 पूर्व विधायक हैं। इनमें 23 ऐसे सांसद हैं, जो 3 से ज्यादा बार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
- 46 मंत्रियों को केंद्र सरकार के साथ काम करने का अनुभव है।

एजुकेशन

- 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर हैं। इनके अलावा 7 पूर्व सिविल सर्वेंट हैं। यानी 43 शपथ लेने वालों में 31 हाईली एजुकेटेड हैं।
- इस नई टीम की एवरेज उम्र 58 साल है। इमें भी 14 मंत्री ऐसे होंगे, जिनकी उम्र 50 साल से भी कम है।
- नई टीम में 11 महिलाएं होंगी और इनमें से भी दो को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

जातीय समीकरण

- 5 मंत्री अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे, इनमें एक मुस्लिम, 1 सिख, 1 क्रिश्चियन और 2 बौद्ध होंगे।
- 27 मंत्री OBC समुदाय से रहेंगे। इनमें से 5 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
- 8 ST शपथ लेंगे, इनमें 3 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। ये अरुणाचल, झारखंड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम से होंगे। ये गोंड, संथाल, मिजी, मुंडा, टी ट्राइब, कोकाना, सोनोवाल जातियों से हैं।
- 12 SC शपथ लेंगे, इनमें से 2 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। ये बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, प। बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु से होंगे। इनमें रामदासिया, खटीक, पासी, कोरी, मादिगा, महार। अरुनदथियार, मेघवाल, धंगार जातियों से होंगे।

ये मंत्री अब तक दे चुके है इस्तीफा

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी
- महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी
- उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा
- श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार
- शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे
- बाबुल सुप्रियो
- प्रताप सारंगी
- रतन लाल कटारिया
- राव साहेब दानवे पाटिल - केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री
- सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत (मंगलवार को दिया था इस्तीफा)

ये भी पढ़े :

# Modi Cabinet Expansion: नए मंत्रियों से पहले पुरानों की छुट्टी, अब तक ये 11 मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com